ह्रिद्वार। रानीपुर स्थित भेल में कर्मचारियों के बोनस और लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को भेल सेक्टर-1 स्थित यूनियन कार्यालय 161 टाइप3 में शाम चार बजे आयोजित बैठक में कर्मचारियों के बोनस भर्ती में आरक्षण चिकित्सा सुविधाओं कैंटीन व्यवस्था और अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भेल में कार्यरत कई कर्मचारी साथियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि दीपावली के अवसर पर अनेक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के बोनस की घोषणा कर दी है। लेकिन 22 अक्टूबर तक भेल प्रबंधन ने बोनस निर्धारित करने के लिए होने वाली ज्वाइंट कमेटी की बैठक की तारीख घोषित नहीं की है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रबंधन से जल्द बैठक बुलाकर बोनस की राशि तय करने की मांग की। रामयश सिंह ने कहा कि संगठन चाहता है। कि कर्मचारियों को कम से कम 70 हजार रुपये बोनस दिया जाए और इसका भुगतान एक नवंबर को किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन एक सप्ताह के भीतर ज्वाइंट कमेटी की बैठक की तारीख घोषित नहीं करता है। तो यूनियन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। नए सदस्यों का स्वागत कर्मचारियों के हितों की लड़ाई का भरोसा यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूनियन अपने सभी सदस्यों के साथ परिवार की तरह खड़ी रहेगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भेल में लंबे समय से चली आ रही ज्वलंत समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रबंधन से वार्ता की जाएगी ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। मृतक आश्रितों के बच्चों को 25 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग बैठक में भेल में चल रही आर्टिजन भर्ती का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन की ओर से मांग की गई कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के बच्चों को भर्ती में वर्तमान में दिए जा रहे 15 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर पूर्व की भांति 25 प्रतिशत किया जाए। साथ ही वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए अलग से आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। यूनियन ने कोरोना काल में मृत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी रखने की मांग करते हुए कहा कि संकट के समय अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिलना आवश्यक है। ओवरटाइम भुगतान से लेकर कैंटीन और अस्पताल तक के मुद्दे उठे यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि कर्मचारियों को छुट्टी अथवा रविवार के दिन काम पर बुलाए जाने की स्थिति में नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों से काम लेने के साथ उनके अधिकारों का ध्यान रखना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी है। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कैंटीन व्यवस्था में सुधार भेल अस्पताल में नए डॉक्टरों की भर्ती और चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके अलावा लैपटॉप वितरण का निर्धारित समय पूरा हो जाने के कारण वितरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग भी की गई। इंसेंटिव सड़क और पानी की समस्या पर भी घेरा प्रबंधन बैठक में भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने कर्मचारियों को मिलने वाले इंसेंटिव में सुधार की मांग की। उन्होंने भेल उपनगरीय क्षेत्र में लकड़ी से संबंधित मेंटेनेंस कार्य,सड़कों की मरम्मत और अन्य रखरखाव व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भेल में अक्सर जल आपूर्ति बाधित होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि भेल में कर्मचारियों की भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लगातार होती रहे। ताकि भविष्य में भेल कर्मचारियों के बच्चों को भी संस्थान में सेवा करने का अवसर मिल सके। कर्मचारियों की समस्याओं पर एकजुट हुआ संगठन बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के बोनस सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उचित सुविधाएं दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान बोनस की समय पर घोषणा भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण चिकित्सा सुविधाओं में सुधार,ओवरटाइम भुगतान, लैपटॉप वितरण, इंसेंटिव और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर में निफ्टू का विस्तार हो रहा है। और भेल में भी विभिन्न यूनियनें लगातार निफ्टू से जुड़ रही हैं। संगठन ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया। अब कर्मचारियों की निगाहें भेल प्रबंधन पर टिकी हैं। कि बोनस को लेकर ज्वाइंट कमेटी की बैठक कब बुलाई जाती है। और दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को कितनी राहत मिलती है। यूनियन की चेतावनी के बाद यह मुद्दा भेल परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। सदस्यता लेने वाले में प्रमुख रूप से नीरज बघेल NBS, बसंत कुमार जी NBS,दिनेश सैनी NBS,मंजय कुमार NBS, ओमप्रकाश पाल ब्लॉक, राजकुमार जी ब्लॉक,दीपक बागला डिफेंस विभाग,प्रबंधन द्वारा घोषित जॉइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक का यूनियन विरोध करती है। एवम पूर्व की भांति जॉइंट कमेटी का ऑफ लाइन बैठक की मांग करती है। कार्यक्रम का संचालन राकेश मालवीय ने किया। इनके अलावा बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित सदस्यमार्केंडेय सिंह, विकास सिंह,रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित,संदीप सिंघानियां, राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार ,नवीन गिरी, मोहित, सतेन्द्र प्रताप सिंह, भगत रावत,अजीत पाल सिंह, प्रह्लाद चौहान ,अजय सिंह, गोपाल राठी, बाबूलाल, आदि पदाधिकारी मौजूद रहै। Post navigation सराय की राजलोक कॉलोनी में कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला गरमाया H.R.D.A. की कार्रवाई पर उठे सवाल सराय की राजलोक कॉलोनी में कथित प्लॉटिंग पर उठे सवाल, HRDA और RERA के नियमों की जांच की मांग D.A.M.S. KIDZ स्कूल से आगे जमीन पर प्लॉटिंग की चर्चा स्वीकृत ले-आउट से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत