कलियर शरीफ में आस्था के बीच खुलेआम सट्टे का कथित कारोबार तीन अड्डों को लेकर उठे सवाल

 

कलियर शरीफ में जहां रोजाना बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं। वहीं इसी पवित्र स्थल के आसपास खुलेआम सट्टे के कथित कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है। कि क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि तीन स्थानों पर खुलेआम सट्टे का खेल चलने की चर्चा है। सट्टे के इस कथित कारोबार से जुड़े लोगों को न कानून का डर दिखाई दे रहा है। और न ही धार्मिक स्थल की मर्यादा की चिंता। दिनदहाड़े चल रहे इस कथित गोरखधंधे ने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आस्था के इतने बड़े केंद्र पर इस तरह का कारोबार कैसे फल फूल रहा है। क्या सट्टे का खेल चलाने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि उन्हें किसी कार्रवाई की चिंता नहीं है। श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बने कलियर शरीफ में यदि सट्टे का कारोबार इसी तरह खुलेआम चलता रहा तो आने वाले समय में इसका असर क्षेत्र की छवि पर भी पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है। कि तीनों कथित सट्टा अड्डों पर आखिर कब बड़ी कार्रवाई होगी। क्या जिम्मेदार तंत्र इन कथित अड्डों की जांच कर सच्चाई सामने लाएगा या फिर सट्टे का यह खेल इसी तरह खुलेआम चलता रहेगा।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं। कि संबंधित विभाग कब इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की दिशा में कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *