*रुड़की के सोनाली पुल पर स्नान के दौरान डूबे कांवड़िये का SDRF ने किया शव बरामद* आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि सोनाली पुल, रुड़की के समीप स्नान के दौरान एक कांवड़िया गंगनहर में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीम एडिशनल एसआई दीपक मेहता के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं डीप डाइविंग संसाधनों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF के प्रशिक्षित डीप डाइवर सागर कुमार द्वारा तत्काल सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। गंगनहर में लगभग 20 से 25 फीट की गहराई में उतरकर गहन खोजबीन की गई। अथक प्रयासों के उपरांत SDRF टीम ने डूबे कांवड़िये के शव को बरामद कर बाहर निकाला। *मृतक का विवरण:* – *नाम: वंश* – *पिता का नाम: कर्मवीर* – *उम्र: 16 वर्ष* – *निवासी: जनपद शामली, उत्तर प्रदेश* SDRF टीम द्वारा शव को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू के दौरान आपदा राहत दल, स्थानीय पुलिस मौजूद रही, *SDRF सर्च एवं रेस्क्यू टीम*: – एडिशनल एसआई दीपक मेहता – डीप डाइवर सागर कुमार – रजत रावत – होमगार्ड , – अभिषेक, – शरद, – अंकित SDRF ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि स्नान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके, Post navigation जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में NHRC पहुंची याचिका। भगवा हिन्दू सेना द्वारा बहादराबाद हरिद्वार में शिवभक्तों की सेवा का आयोजन किया गया