पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस ने केंद्र सरकार को बताया संवेदनहीन पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।आलोक शर्मा ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी सीधे शिक्षा मंत्रालय की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बार-बार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग हो रही है, तो ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर क्यों बने हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को संवेदनहीन बताते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। तो ऐसे में जब राहुल गांधी “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे थे तो बुक किए गए परेड ग्राउंड मैदान को आखिरी मौके पर निरस्त कर दिया गया, जबकि योग गुरु “लाला रामदेव” के लिए रामलीला मैदान अंत समय तक बुक रहा जहाँ से वे स्वयं महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग निकले थे। अपने बयान के दौरान आलोक शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को भाजपा का “पिट्ठू” भी बताया। Post navigation नाबालिक गैंगरेप कांड का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार दान और अर्धकुंभ पर कांग्रेस का हमला