नाबालिक गैंगरेप कांड का खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में नाबालिग से गैंगरेप और उसके साथी युवक से मारपीट के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित तीन पुलिस टीमों ने लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई को सभी आरोपियों को फुलगढ़ जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर एक नाबालिग लड़की को लेकर फुलगढ़ जंगल के पास पहुंचे। तीनों में से दो युवक लड़की को एक युवक के साथ छोड़कर वापस सुल्तानपुर लौट गए। इसी दौरान जंगल के पास शराब पी रहे तीन युवकों ने दोनों को देखा और अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है।कि चार युवकों ने नाबालिग के साथ मौजूद युवक को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जबकि दो आरोपी लड़की को जबरन जंगल के अंदर ले गए। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना के अगले दिन पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी

मोहित कुमार (25) पुत्र प्रीतम सिंहसुमित (25) पुत्र राकेश

आशु (22) पुत्र सुभाष

शुभम (22) पुत्र बीरबल

महेश उर्फ मंत्री (29) पुत्र कृपाल आकाश (23) पुत्र जसमाल सभी आरोपी ग्राम फुलगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *