रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला :* शिकायत मिलने पर खनन विभाग ने दोईवाला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित उपखनिज भंडारणों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। विभाग की टीम ने गुल्फाम राव ट्रेडर्स, फुरकान ट्रेडर्स एवं जेके सैनी कंस्ट्रक्शन के भंडारण स्थलों पर छापा मारकर नियमानुसार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 80,000 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में अवैध उपखनिज भंडारण की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने उक्त तीनों स्थानों का निरीक्षण किया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन और उपखनिज भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। Post navigation *लालतप्पड़ चौकी में वन महोत्सव का आयोजन, जनप्रतिनिधियों व वन विभाग ने किया पौधरोपण* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव संम्पन्न , ज्ञान प्रकाश पाण्डेय चौथी बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष विनीत धीमान महामंत्री वही कोषाध्ययक्ष बने देवम मेहता