रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

 

*डोईवाला :* वन विभाग द्वारा लालतप्पड़ चौकी परिसर में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

 

बड़कोट वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल ने बताया कि वन महोत्सव के तहत छायादार, फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण और हरियाली बढ़ाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

ग्राम प्रधान निशा देवी ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर माजरी ग्राम प्रधान निशा देवी, रामचंद्र, रेनू चौधरी सहित उप वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, वन बीट अधिकारी अभिषेक राठौर, रीना, शिवम, सुनील, हरकेश समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वनकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed