तीन महीने से वेतन नहीं बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा 33/11 केवी उपसंस्थान में धरना एसडीओ पर मीडिया से अभद्रता की हरिद्वार/ज्वालापुर। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन के 33/11 केवी उपसंस्थान में बुधवार को बिजली कर्मचारियों का सब्र जवाब दे गया। पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने उपसंस्थान परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि लगातार तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई घर का किराया और दैनिक जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260701-WA0024.mp4 कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे कई बार अधिकारियों और संबंधित विभाग से वेतन जारी करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। वेतन आज तक उनके खातों में नहीं पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। धरने के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया जब मीडिया कर्मियों ने मामले में उपसंस्थान के एसडीओ से उनका पक्ष जानना चाहा। एसडीओ ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया। मीडिया से कथित अभद्रता की घटना के बाद कर्मचारियों में भी नाराजगी बढ़ गई। कर्मचारियों का कहना था कि समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारियों का ऐसा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने शासन और विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित वेतन जारी करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है। कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर यामीन, शौकीन, सूरज, राम जानी, कपिल राणा, विजेंद्र, सनी कुमार, सुमित कुमार, अर्जुन राणा, राहुल, रियाज, राशिद, अनुज, नरेंद्र, इंतजार, अनीश, प्रदीप, संजय, अनिल, मुंसाद। नफिरा, अकरम, सीष्ठ, असिन, अमन, सिद्धार्थ, शिवकुमार, कपिल, आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद थे Post navigation हरिद्वार की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि कनखल स्थित राजपूत धर्मशाला में आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस (24 जून) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। आशीष नेगी के कथित विवादित बयान के विरोध में सिख समाज ने एसएसपी को सौंपा ज्ञा पन, एफआईआर दर्ज करने की मांग*