दिनांक: 28 जून 2026 हरिद्वार की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि कनखल स्थित राजपूत धर्मशाला में आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस (24 जून) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र, धर्म और गौ माता की सेवा के लिए समर्पित एक नई ऊर्जा के साथ “गौरक्षक केंद्र हरिद्वार (अंतर्गत राष्ट्रीय बजरंग दल)” का विधिवत गठन किया गया। इस विशाल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया कि हरिद्वार की धरती आज भी धर्म रक्षा और गौ सेवा के लिए पूर्ण रूप से जागृत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गौ सेवक श्री पवन भगवा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को ओज और प्रेरणा से भर दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के ओजस्वी, राष्ट्रवादी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन ने उपस्थित सभी युवाओं के भीतर सेवा, समर्पण और संघर्ष की भावना को जागृत कर दिया। उनके शब्दों से प्रेरित होकर सभी युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन, मन और धन से गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मुख्य वक्ताओं के विचार — श्री पवन भगवा जी: “गौ माता की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। जो गौ की रक्षा करेगा, वही धर्म और संस्कृति की रक्षा करेगा।” ठाकुर विशाल सिंह राणा जी: “आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक क्रांति की शुरुआत है। हरिद्वार की धरती से उठी यह गौ सेवा की ज्योति पूरे देश में प्रकाश फैलाएगी। हमारा हर कार्यकर्ता एक प्रहरी बनकर गौ माता की रक्षा करेगा। किसी भी परिस्थिति में गौ माता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल का हर कार्यकर्ता तन, मन, धन से समर्पित रहकर इस अभियान को आगे बढ़ाएगा।” कुंवर पाल सिंह राणा जी (जिला प्रभारी, हनुमान चालीसा केंद्र): “हनुमान जी की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर बढ़ेगा। हर कार्यकर्ता निष्ठा और श्रद्धा से जुड़ा रहेगा।” अरुण यादव जी (जिला अध्यक्ष): “यह संगठन युवाओं की ताकत है। हम मिलकर हरिद्वार को गौ सेवा में आदर्श बनाएंगे।” दिनेश यादव जी (जिला उपाध्यक्ष): “हर कार्यकर्ता एक जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर गौ माता की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे।” इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि गौ सेवा के क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं, जिनमें—गौशाला सहयोग, गौ माता का प्राथमिक उपचार, गौ एंबुलेंस सेवा एवं आपातकालीन रेस्क्यू सिस्टम प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह सभी कार्य श्री पवन भगवा जी एवं ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए। कार्यक्रम के समापन पर की गई महत्वपूर्ण नियुक्तियां — प्रताप सिंह राणा (आरव राणा) – जिला प्रभारी, गौरक्षक केंद्र हरिद्वार विजय शर्मा – जिला सह प्रभारी दीपक शर्मा – सूचना एवं कंट्रोल रूम प्रभारी अनिल पटेल – रात्रि गश्त प्रभारी निखिल ठाकुर – आपातकालीन रेस्क्यू प्रभारी कार्तिक सैनी – प्रचार-प्रसार प्रभारी उक्त सभी नियुक्तियां संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के गढ़वाल संभाग के महामंत्री श्री संजय बजरंगी जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गौ सेवकों में — विजय शर्मा गौ सेवक हरिद्वार, अनिल पटेल गौ सेवक हरिद्वार, आरव राणा गौ सेवक हरिद्वार, दीपक शर्मा गौ सेवक हरिद्वार, विपिन गौ सेवक हरिद्वार, निखिल गौ सेवक हरिद्वार, श्यामलाल गौ सेवक हरिद्वार, रामकिशन गौ सेवक हरिद्वार, जगदीश गौ सेवक हरिद्वार, अरविंद गौ सेवक हरिद्वार, सुरेंद्र गौ सेवक हरिद्वार, नरेंद्र गौ सेवक हरिद्वार, अभिषेक गौ सेवक हरिद्वार, मनोज गौ सेवक हरिद्वार, अंकित कुमार गौ सेवक हरिद्वार, गौरव गौ सेवक हरिद्वार, सौरभ गौ सेवक हरिद्वार, सागर गौ सेवक हरिद्वार, सूरज गौ सेवक हरिद्वार, अंकुश गौ सेवक हरिद्वार, अंशुल गौ सेवक हरिद्वार, सत्येंद्र गौ सेवक हरिद्वार, रोहित पाल गौ सेवक हरिद्वार, कृष्णा गौ सेवक हरिद्वार, अरुण जाटव गौ सेवक हरिद्वार, प्रशांत गौ सेवक हरिद्वार, रमेश गौ सेवक हरिद्वार, जोगिंदर गौ सेवक हरिद्वार, सौरभ राजपूत गौ सेवक हरिद्वार, निखिल राजपूत गौ सेवक हरिद्वार, वंश राजपूत गौ सेवक हरिद्वार, देव पंडित गौ सेवक राहुल गौ सेवक हरिद्वार, शिवम गौ सेवक हरिद्वार, मोहित गौ सेवक हरिद्वार, योगेश गौ सेवक हरिद्वार, नवीन गौ सेवक हरिद्वार, लोकेश गौ सेवक हरिद्वार, कमल गौ सेवक हरिद्वार, विनोद गौ सेवक हरिद्वार, सचिन गौ सेवक हरिद्वार, हरीश गौ सेवक हरिद्वार, पंकज गौ सेवक हरिद्वार, तरुण गौ सेवक हरिद्वार, दीपांशु गौ सेवक हरिद्वार, हिमांशु गौ सेवक हरिद्वार, ललित गौ सेवक हरिद्वार, राजीव गौ सेवक हरिद्वार, विकास गौ सेवक हरिद्वार, धर्मेंद्र गौ सेवक हरिद्वार, सुनील गौ सेवक हरिद्वार, जितेंद्र गौ सेवक हरिद्वार, आकाश गौ सेवक हरिद्वार, प्रदीप गौ सेवक हरिद्वार, संदीप गौ सेवक हरिद्वार, इमरान गौ सेवक हरिद्वार सहित 100 से अधिक समर्पित गौ सेवकों ने भाग लिया। Post navigation मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। तीन महीने से वेतन नहीं बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा 33/11 केवी उपसंस्थान में धरना एसडीओ ने की मीडिया कर्मियों से अभद्रता की