जिले मे चर्चित एसएसआई की उसी कोतवाली में वापसी पर उठे सवाल” सांप प्रकरण से विधायक प्रकरण तक कार्रवाई, फिर भी नहीं बदला जिला! महकमे में चर्चा—क्या फिर बढ़ेगी विधायक की नाराजगी, सुरक्षा पर भी उठने लगे सवाल? रुड़की। हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर चर्चित एसएसआई की तैनाती चर्चा का विषय बन गई है। विभाग के अंदरखाने से लेकर स्थानीय स्तर तक यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर किसकी कृपा से विवादों में घिरने और कार्रवाई झेलने के बावजूद उन्हें दोबारा उसी कोतवाली में तैनाती मिल गई, जहां पहले भी उनके कार्यकाल को लेकर सवाल उठ चुके हैं। विभागीय चर्चाओं के अनुसार, पिछले वर्ष विधायक प्रकरण में समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना न देने और घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बताया जाता है कि इस मामले में विधायक ने भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्हें जिम्मेदारी से हटाया गया था। अब उसी कोतवाली में उनकी दोबारा तैनाती ने महकमे में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पुलिस महकमे में यह भी चर्चा है कि इससे पहले चर्चित “सांप प्रकरण” में भी उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद उनका हरिद्वार जिले से लगातार जुड़ा रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि यदि किसी अधिकारी का नाम बार-बार विवादों में आता रहा है, तो उसे एक ही जिले और संवेदनशील क्षेत्र में लगातार जिम्मेदारी क्यों सौंपी जा रही है? स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक प्रकरण के बाद उसी कोतवाली में दोबारा तैनाती से विधायक की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली, दोनों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। चर्चा यह भी है कि क्या इस फैसले से विधायक की पहले जताई गई नाराजगी को नजरअंदाज किया गया है? हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। कुछ समय पहले खानपुर क्षेत्र में हुई एक घटना के बाद भी विधायक ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उसके कुछ दिनों बाद एसएचओ का प्रभार वापस ले लिया गया था। अब पुलिस महकमे और जनता की नजर इस बात पर है कि इस तैनाती को लेकर विधायक का रुख क्या रहता है और क्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन चर्चाओं पर कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं। Post navigation ज्वालापुर मंढी के कुएं तथा धार्मिक स्थल के पास खुलेआम बिक रही शराब शाम होते ही लगती है। भीड़ एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण*