ज्वालापुर मंढी के कुएं तथा धार्मिक स्थल के पास खुलेआम बिक रही शराब शाम होते ही लगती है। भीड़

 

 

 

 

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में मंढी कुएं के आसपास कथित तौर पर खुलेआम शराब की बिक्री होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। श्याम करीब छह बजे के बाद यहां शराब खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। और क्षेत्र का माहौल बिगड़ जाता है। सूत्रों की माने तो जिस स्थान के आसपास शराब बेची जा रही हैं। वहीं पास में एक धार्मिक मजार भी स्थित है। सूत्रों का कहना है। कि कई लोग शराब खरीदने के बाद वहीं बैठकर उसका सेवन करते हैं। जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित होती है। शराब के नशे में कई बार लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे आसपास रहने वाले लोग और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उच्च लोगों का कहना है। कि यदि यहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। तो संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। यह भी सवाल उठ रहे हैं। कि आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार चल रहा है। प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगो का कहना है। कि धार्मिक स्थलों के आसपास इस तरह की गतिविधियां सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं हैं। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई करता है। या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed