में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद रिपोर्टर नौशाद अली हरिद्वार। पथरी / क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार पूरे उल्लास, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। नमाज के बाद पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल छा गया और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260321-WA0100-1.mp4 त्योहार के मौके पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए, वहीं बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही। मिठाइयों और रोजमर्रा के सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। ईद के इस पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं, ईदगाह कमेटी की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों की भी सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ईद का त्योहार शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। Post navigation लक्ष्य फाउंडेशन की और से डोईवाला के सत्तीवाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित *देहरादून के झंडा मेले में झूलों का जादू*