रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

 

*विकासनगर* अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विकासनगर में हाल ही में तैनात हुए सहायक खनिज पर्यवेक्षक *पंकज चंद* ने कार्यभार संभालते ही बड़ी कार्रवाई की है।

 

जिला खान अधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंकज चंद ने एक खनन पट्टे का *पोर्टल सस्पेंड* कर दिया, वहीं दूसरे मामले में नियमों के उल्लंघन पर *5.10 लाख रुपये का जुर्माना* लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान एक खनन पट्टे में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उसका पोर्टल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं दूसरे पट्टे पर मानकों की अनदेखी मिलने पर 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किए गए व अर्थदंड लगाया गया।

 

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि जिला खान अधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और औचक निरीक्षण कर रही है।

 

खनिज विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed