रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

 

*सहारनपुर/।* भारत की एकता-अखंडता के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर भारत भारती द्वारा IIT रुड़की, सहारनपुर कैंपस के सभागार में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान विनय भाई पत्रालय जी ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर ओजस्वी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन हम सबको राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इस गरिमामयी अवसर पर कुंवर बृजेश सिंह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार, माननीय विधायक श्री राजीव गुम्बर जी, माननीय विधायक श्री देवेंद्र निम जी, महापौर सहारनपुर डॉ. अजय कुमार सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत राणा जी, कार्यक्रम संयोजक श्री गोकर्ण दत्त शर्मा जी सहित विचार परिवार के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*डोईवाला से पहुंचे युवा*: कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री *विशाल क्षेत्री* के समर्थन में डोईवाला क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं ने सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। डोईवाला से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed