रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

*डोईवाला,* ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस ने आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली डोईवाला पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, 9 जून 2026 को 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ग्राम तेलीवाला में कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो पक्षों के लोग आपसी विवाद में लड़-झगड़ रहे थे। इससे आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस ने दिलशाद, मेहताब अली, इरशाद अली, अमजद अली, जावेद अली और आलम मसूद, सभी निवासी तेलीवाला डोईवाला को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र में संगीन अपराध की आशंका बनी रहती है। ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed