रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला,* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लच्छीवाला टोल प्लाजा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टोल मैनेजर ईश्वर पांडेय ने किया। इस दौरान टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। टोल मैनेजर ईश्वर पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते वाहनों के प्रदूषण को देखते हुए हाईवे के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने टोल कर्मियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर टोल प्लाजा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ईश्वर पांडेय ने कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधन आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास हरियाली बनी रहे। Post navigation पथरी के जंगल में स्थित लगने वाला काठा पीर मेला के ठेकेदार समय बढ़ाने के लिए उप जिला अधिकारी साथ मिलकर किया एक बैठक का आयोजन ललतारों पुल के आस पास अतिक्रमण का साम्राज्य आखिर कब चलेगा निगम का पीला पंजा