रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला, 31 मई।* भारत सरकार के कृषि विभाग के अधीनस्थ केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, देहरादून द्वारा सोमवार 2 जून 2026 को डोईवाला ब्लॉक में ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसलों में लगने वाले कीट, रोग व खरपतवार की पहचान कर एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की विभिन्न विधियों से रोकथाम की जानकारी दी गई। केंद्र के सहायक निदेशक श्री जगमोहन ने किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की अवधारणा और खेत बचाओ अभियान के उद्देश्य समझाए। श्री नितिन कुमार ने गन्ने की मुख्य कीट एवं रोगों की पहचान और नियंत्रण के उपाय बताए। वहीं डॉ. किरण नेगी ने कीटनाशकों की सही पहचान व यांत्रिक विधियों से कीट नियंत्रण की जानकारी दी। श्रीमती दिव्या जोशी ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के तरीके समझाए। वैज्ञानिकों की टीम ने फसलों में लगने वाले कीट, व्याधि एवं खरपतवार की पहचान कर आईपीएम की विभिन्न विधियों से रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही किसानों को NPSS ऐप के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया, जिससे वे घर बैठे कीट-रोग की समस्या का समाधान ले सकें। कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्रियंका थपलियाल, सीडीआई किरण टम्टा, श्री ईश्वर दत्त पाल, श्री इंदर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। Post navigation देहरादून में अवैध समतलीकरण और उपखनिज परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, 2.71 लाख का जुर्माना वसूला* पथरी के जंगल में स्थित लगने वाला काठा पीर मेला के ठेकेदार समय बढ़ाने के लिए उप जिला अधिकारी साथ मिलकर किया एक बैठक का आयोजन