रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

*डोईवाला ।* भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने तहसील सदर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2.71 लाख रुपए का अर्थदंड वसूला है।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि टीम ने पहला मामला उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, राजपुर के समीप पकड़ा। यहां बिना अनुमति के अवैध रूप से समतलीकरण और बेसमेंट की खुदाई का कार्य किया जा रहा था।

दूसरी कार्रवाई दौड़वाला क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रहे एक वाहन को टीम ने मौके पर पकड़ लिया।

पंकज चंद के अनुसार दोनों प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2.71 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आरोपियों ने जुर्माने की राशि तत्काल विभाग में जमा कर दी है।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, समतलीकरण और परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील है कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed