फेरुपुर चौकी और थाना पथरी के पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान समाजसेवी मोहम्मद सलीम ने की सराहना

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार /थाना पथरी क्षेत्र की फेरुपुर चौकी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद सलीम ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अक्सर लोगों का ध्यान केवल नकारात्मक घटनाओं की ओर जाता है। जबकि हर विभाग में ऐसे लोग भी होते हैं। जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। फेरुपुर चौकी और थाना पथरी के पुलिसकर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर यह साबित कर दिया है। कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है। और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। दुर्घटनाओं गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान करने वाले लोग वास्तव में मानवता की सेवा करते हैं। मोहम्मद सलीम ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे आम लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है।बल्कि सामाजिक एकताभाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की और इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। ताकि अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर सकें। शिविर आयोजन में मौजूद अधिकारियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्र के लोगों ने थाना पथरी और फेरुपुर चौकी की पूरी टीम को बधाई दी। लोगों का कहना था कि पुलिस विभाग की यह सकारात्मक पहल समाज में विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य करेगी।अंत में समाजसेवी मोहम्मद सलीम ने थाना पथरी और फेरुपुर चौकी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिए ताकि मानवता की सेवा का यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया यह रक्तदान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed