जन अधिकार पार्टी का घर घर जनसंपर्क अभियान तेज लक्सर क्षेत्र में आयोजित हुईं महत्वपूर्ण बैठकें नसीम अंसारी विधानसभा लक्सर क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) द्वारा घर घर जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए ग्राम सभा खानपुर एवं महतोली सुल्तानपुर में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में आयोजित इन बैठकों में क्षेत्रीय समस्याओं विकास कार्यों तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा खानपुर में मेहंदी हसन के आवास पर जान आलम एवं सावेज के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई जबकि ग्राम सभा महतोली सुल्तानपुर में डॉ. साकिब के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों की बड़ी भागीदारी रही। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) जनता के अधिकार सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य गांव गांव और घर घर तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संदेश और जनहित की आवाज हरिद्वार जिले के प्रत्येक गांव मोहल्ले और घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है। बैठक के दौरान क्षेत्र में सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन अधिकार पार्टी आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजाद अली ने बताया कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर जनता के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मांगा हसन, जमाल अख्तर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों में डॉ. कामिल, इखलाक, गुलजार, सत्यपाल सिंह, सचिन कुमार, साहिब, विकास गुप्ता, शाहबाज, वाजिद अली, इनाम, नसीर अहमद, मकबूल नेता, गुलाम साबिर, शमशेर अली, रईस, हनीस, मुनशेद, सलमान आरिफ, समीर और शमशाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। Post navigation शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: नीट पेपर लीक, सीबीएसई मूल्यांकन और अंकिता हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे आलोक शर्मा फेरुपुर चौकी और थाना पथरी के पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान समाजसेवी मोहम्मद सलीम ने की सराहना