प्रेम भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का पावन उत्सव निरंकारी सतगुरु देहरादून में 24 मई को देहरादून, 21 मई, 2026: संत निरंकारी मिशन की देहरादून शाखा के तत्वावधान में रविवार, 24 मई 2026 को एक विशाल निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक समागम परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बांसवाड़ा, शिवप्रिया फार्म, बालावाला, देहरादून आयोजित होगा। इस दिव्य अवसर पर श्रद्धालु एवं भक्तजन सत्संग, भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का लाभ प्राप्त कर आत्मिक शांति, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। मसूरी ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज महात्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस पावन समागम का मुख्य उद्देश्य सतगुरु द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव मात्र को प्रेम, भाईचारे, एकत्व, श्रद्धा एवं भक्ति के संदेश से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण एवं भौतिकवादी वातावरण में आध्यात्मिक चेतना ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकती है तथा समस्त मानवता को एक सूत्र में बाँध सकती है। जोनल इंचार्ज महात्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस पावन संत समागम में पहुंचकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाने का आह्वान् किया। Post navigation टाइगर शिकार और अंग तस्करी प्रकरण में श्यामपुर रेंज अधिकारी पर गंभीर आरोप निष्पक्ष जांच की मांग तेज हरिद्वार। देश में डीजल- पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों से देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर, और केंद्र की गूंगी बहरी, अंधी मोदी सरकार को जगाने के लिए युवा कांग्रेस, हरिद्वार के संयोजन में कल दिनांक 24 मई 2026 दिन रविवार को चंद्राचार्य चौक से लेकर वाल्मीकि चौक तक सांय 4:00 बजे “झोटा- बुग्गी” यात्रा निकाली जायेगी।