शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

 

संपादक – देवम मेहता 9634222232

लक्सर थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा पथरी क्षेत्र गांव नसीरपुरकला के ताहिर पुत्र शाहरुन पर लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है। कि ताहिर पुत्र शाहरुन ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। अब जब महिला ने शादी की बात कही तो शाहरुन ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मामले को लेकर पीड़िता और उसके परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मख्याली गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी जान-पहचान पथरी क्षेत्र के गांव के ताहिर पुत्र शाहरुन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर शाहरुन ने कई महीनों तक उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है। कि शाहरु लगातार उसे भरोसा देता रहा कि वह जल्द ही परिवार से बात कर शादी करेगा। महिला ने बताया कि उसने युवक की बातों पर विश्वास कर लिया था और इसी कारण वह उसके संपर्क में रही। लेकिन कुछ समय बाद शाहरुन का व्यवहार बदलने लगा और उसने बातचीत कम कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो शाहरुन ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने उसे धमकाना भी शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है। कि शाहरुन ने मामले को किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार का कहना है। कि शाहरु ने धोखे से उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद की है। परिजनों ने ताहिर पुत्र शाहरुन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है। कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना लक्सर पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार मामला सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच पहले से जान-पहचान होने की बात कह रहे हैं। महिलाओं से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। उच्च लोगो का कहना है। कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए शाहरुन के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र के लोगों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed