चारधाम यात्रियों के लिए राहत भरी पहल: एआरटीओ निखिल शर्मा ने तैयार कराया आधुनिक एसी वेटिंग हॉल मुजम्मिल खान चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार परिवहन विभाग द्वारा सराहनीय पहल की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा के निर्देशन में परिवहन कार्यालय परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक एसी वेटिंग हॉल तैयार कराया गया है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए परिवहन कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में लंबी प्रतीक्षा और गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। वेटिंग हॉल में यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक सीटें टीवी मनोरंजन व्यवस्था शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। इसके साथ ही परिवहन कार्यालय के बाहर एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड से संबंधित जानकारी देने के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया में भी सहयोग कर रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। तकनीक को बढ़ावा देते हुए कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन कर वाहन चालक सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा की यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा भी इस व्यवस्था की सराहना की जा रही है। Post navigation शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने का आरोप कोर्ट के आदेश पर पत्रकार और उसके साथी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज, शिकायत वापस लेने के नाम कर रहे थे 50 हजार रुपये की मांग*