शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने का आरोप लक्सर थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा युवक पर लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है। कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। अब जब महिला ने शादी की बात कही तो युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मामले को लेकर पीड़िता और उसके परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मख्याली गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी जान-पहचान पथरी क्षेत्र के गांव के ही एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर युवक ने कई महीनों तक उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है। कि युवक लगातार उसे भरोसा देता रहा कि वह जल्द ही परिवार से बात कर शादी करेगा। महिला ने बताया कि उसने युवक की बातों पर विश्वास कर लिया था और इसी कारण वह उसके संपर्क में रही। लेकिन कुछ समय बाद युवक का व्यवहार बदलने लगा और उसने बातचीत कम कर दी। युवक्ती ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक ने उसे धमकाना भी शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है। कि युवक ने मामले को किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार का कहना है। कि युवक ने धोखे से उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद की है। परिजनों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है। कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना लक्सर पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार मामला सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच पहले से जान-पहचान होने की बात कह रहे हैं। महिलाओं से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। उच्च लोगो का कहना है। कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए युवक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र के लोगों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। Post navigation हरिद्वार। कांग्रेसजनों ने मध्य हरिद्वार स्थित ऋषिकुल कार्यालय पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और एक संगोष्ठी का आयोजन किया। चारधाम यात्रियों के लिए राहत भरी पहल: एआरटीओ निखिल शर्मा ने तैयार कराया आधुनिक एसी वेटिंग हॉल