हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय माहौल गरमा गया जब उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन सिंह के कथित सोशल मीडिया बयान को लेकर भारी विरोध सामने आया। आरोप है। कि उनके बयान में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर भीम आर्मी तथा ए आई एम आई एम कार्यकर्ताओं ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में नफरत फैलाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम करते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इस बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं

और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेमान भट्ट (राजस्थान-मध्य प्रदेश) ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सुलेमान भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed