रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट जिला खान अधिकारी के निर्देश पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक ने किया औचक निरीक्षण, नीति विरुद्ध कार्य पाए जाने पर लगाया जुर्माना देहरादून। अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला खान अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खान विभाग की टीम ने राजपुर रोड, देहरादून का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने शिकायती स्थल का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर खनन कार्य शासन की खनन नीति के विरुद्ध पाया गया। नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से खनन/भंडारण का कार्य किया जा रहा था। जांच में दोषी पाए जाने पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति/फर्म पर *1 लाख 54 हजार रुपये का अर्थदंड* अधिरोपित कर दिया। विभाग ने साफ किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला खान अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। कहीं भी नियम विरुद्ध खनन की सूचना मिलती है तो तत्काल टीम भेजकर जांच की जाती है। दोषियों के खिलाफ अर्थदंड के साथ-साथ एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध खनन होता दिखे तो तुरंत जिला खान कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Post navigation रानीपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 7 भैंसा बुग्गियां जब्त आज हरिद्वार में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सनातन धर्म प्रचारक श्री गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।