Oplus_16908288

 

ललताराव पुल पर रेस्क्यू ड्रामा

 

 

हरिद्वार के ललतारौ पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुल पर बने आर्च पर एक व्यक्ति चढ़ गया। पुल से गुजरने वाला ट्रैफिक वहीं ठहर गया। सूचना मिलते ही नगर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय युवाओं द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित उतारा गया। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

गंगा पर बने लोहे के गाटर पुल पर एक व्यक्ति अचानक चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड और निगम की पथ प्रकाश गाड़ी की ऊंचाई कम पड़ गई। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने जान जोखिम में डालकर पुल पर चढ़े और मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही। उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *