कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में आज शोध विकास सेल द्वारा 2024 के श्रेष्ठ शोधार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर कुलपति कर्नल प्रोफेसर दिवान एस रावत ने कहा कि शोध निरंतर नया करने की प्रेरणा देता है । यह व्यक्ति के ज्ञान वर्धन के साथ संसार के समस्याओं के निदान की तरफ अग्रसारण का कार्य करता है । कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही 2026 हेतु इंटरनल शोध ग्रंथ हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे । शोध निदेशक प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू ने सभी का स्वागत किया तथा निदेशक डी एस बी परिसर डॉ नीता बोरा ने सभी को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ ललित तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । वर्ष 2024 हेतु दिए गए पुरस्कार में राइजिंग स्कॉलर अवार्ड फोर पी जी तथा यू जी के लिए वर्षा बिष्ट वनस्पति विज्ञान , दीक्षा जौहरी जूलॉजी , गुरसाहिबा कौर वनस्पति , नीमा बिष्ट वनस्पति ,कार्तिक ओमना कुट्टन जूलॉजी को ,आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड फोर फैकल्टी मेंबर में प्रथम डॉ महेश चंद्र आर्य ,द्वितीय डॉ तपन कुमार नैलवाल ,डॉ कल्पना अग्रहरि को , यंग फैकल्टी आउटस्टैंडिंग रिसर्च अवार्ड डॉ पेनी जोशी ,डॉ नंदन सिंह मेहरा , डॉ अशोक उप्रेती को , रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड फोर पी एच डी दिव्या महर रसायन ,कमल गढ़वाल बायोटेक , नीतीश सेमवाल रसायन को , डिपार्टमेंट वाइस रिसर्च अवार्ड राकेश चंद्र जोशी फिजिक्स,दीक्षा भट्ट रसायन ,भावना चौबे गणित ,मनजीत सिंह विजुअल आर्ट्स, आउटस्टैंडिंग मेंटोर डॉ सुरेंद्र सिंह बरगली ,डॉ मनोज आर्य ,डॉ किरण बरगली को प्रदान किया गया ।कुल 18 शोधार्थी पुरस्कृत किए गए । इससे पूर्ण कुलपति प्रोफेसर रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कुलपति प्रोफेसर रावत को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया । दे नन्द गोपाल साहू को फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज बनने पर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया । कुलगीत तथा राष्ट्रगान से कार्य करें संपन्न हुआ । इस अवसर पर डॉ अनीता कुमारी ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ गीता तिवारी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ हिमांशु लोहनी ,डॉ दिव्या पांगती , सहित शोध छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *