रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट डोईवाला : विकासखंड डोईवाला में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक के दौरान *उत्तराखंड ब्लड सेंटर* द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड पुलिस में तैनात जांबाज सिपाही *वीर सिंह* ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख *गौरव सिंह* ने पुलिस जवान वीर सिंह के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और पुलिस के जवान सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पुलिस जवान के इस कदम की जमकर प्रशंसा की। Post navigation ईद-ए-मिलाद-उल-नबी ( बारह वफ़ात )के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती सराय में संदिग्ध मेडिकल संचालक हिरासत में, प्रतिबंधित कैप्सूल मिलने की चर्चा