सराय में संदिग्ध मेडिकल संचालक हिरासत में, प्रतिबंधित कैप्सूल मिलने की चर्चा

 

हरिद्वार/ ज्वालापुर क्षेत्र के सराय में मंगलवार को सघन चेकिंग के दौरान एक मेडिकल संचालक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी रही। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति लक्सर थाना क्षेत्र के ग्राम नेहंदपुर सुठारी का निवासी है। और मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं के परिवहन की सूचना मिलने के बाद चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित बताए जा रहे नशीले कैप्सूल मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सूत्रों का कहना है। कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से दवाओं के बिल स्टॉक रजिस्टर तथा दवाओं के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं। कि कैप्सूल वैध लाइसेंस के तहत रखे गए थे या उनका परिवहन नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी दस्तावेजों और बरामद दवाओं की कानूनी जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन पूरे मामले में आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद कैप्सूल, उनकी मात्रा और संभावित धाराओं की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पूरे मामले में आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद कैप्सूल उनकी मात्रा और संभावित धाराओं की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। सूत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *