रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट _बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू_ *डोईवाला* डोईवाला विधानसभा में चुनावी माहौल को देखते हुए उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति (राज्य मंत्री) *धीरेन्द्र सिंह पंवार* पिछले कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान धीरेन्द्र पंवार प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जगह-जगह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को उनके सामने रखा। पंवार ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर *धीरेन्द्र सिंह पंवार* ने कहा कि _”डोईवाला विधानसभा का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से डोईवाला को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाएंगे।”_ कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। धीरेन्द्र पंवार के इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इसे चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। Post navigation ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने तुरंत ठीक कराई पेयजल लाइन ग्रामीणों को मिली राहत सराय गांव में सड़क पर बह रहा था दूषित पानी शिकायत मिलते ही कराया समाधान *डोईवाला में बढ़ी चुनावी हलचल, अश्वनी बहुगुणा गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क*