oplus_2

ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने तुरंत ठीक कराई पेयजल लाइन ग्रामीणों को मिली राहत सराय गांव में सड़क पर बह रहा था दूषित पानी शिकायत मिलते ही कराया समाधान

 

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सराय में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लाइन में लीकेज के चलते सड़क पर लगातार पानी जमा हो रहा था। वहीं आसपास के लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मनीष कुमार से की।

शिकायत मिलते ही ग्राम प्रधान ने मामले को गंभीरता से लिया।

उन्होंने तत्काल संबंधित कर्मचारियों और अपनी टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद क्षतिग्रस्त पानी की लाइन को ठीक कराया गया। लाइन की मरम्मत होने के बाद सड़क पर पानी का बहाव भी बंद हो गया।

इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है। कि पेयजल लाइन खराब होने से काफी दिक्कत हो रही थी। सड़क पर पानी जमा होने के कारण आने जाने को भी परेशानी थी। इसके साथ ही दूषित पानी की समस्या से ग्रामीण चिंतित थे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मनीष कुमार के त्वरित प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के पास जब भी किसी समस्या को लेकर पहुंचते हैं। ग्राम प्रधान द्वारा समस्या का समाधान कराने का प्रयास तुरंत किया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर प्रधान लगातार सक्रिय रहते हैं। वहीं ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम ग्रामीणों के कार्यों के लिए हमेशा खड़ी है। ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक ग्रामीण तक सुचारु रूप से पहुंचना जरूरी है। इसी को देखते हुए क्षतिग्रस्त लाइन को तत्काल ठीक कराया गया। मरम्मत के बाद ग्रामीणों को गंदे पानी की समस्या से भी राहत मिली। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रधान से इसी तरह गांव की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देने की मांग की। प्रधान मनीष कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी उचित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ग्रामीणों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी समय पर देने की अपील की। ताकि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना है। ग्राम प्रधान द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराना सराहनीय कदम है। पेयजल लाइन ठीक होने से लोगों को दूषित पानी से भी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रधान मनीष कुमार और उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहने चाहिए। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों के हित में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *