रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला।* नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष *नरेन्द्र सिंह नेगी* ने मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* से मुलाकात कर डोईवाला क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पत्र सौंपे। अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि डोईवाला राजधानी का प्रवेश द्वार और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का क्षेत्र है। जनसुरक्षा के लिए यहां CCTV कैमरे लगाए जाना जरूरी है। पालिका के पास सीमित संसाधन हैं। *2. नए कार्यालय भवन के लिए लच्छीवाला में भूमि* 2018 में सीमा विस्तार के बाद वार्ड 7 से 20 और क्षेत्रफल 2.91 से 32.60 वर्ग किमी हो गया। जनसंख्या लगभग 1 लाख है। पुराना कार्यालय तंग है और पार्किंग की जगह नहीं। अध्यक्ष ने लच्छीवाला में देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर फ्लाईओवर के पास रेशम विभाग की खाली भूमि पालिका को देने की मांग की ताकि नया भवन, सभागार, स्टोर और पार्किंग बन सके। *3. पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन नेटवर्क* डोईवाला में हिमालयन हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, SRHU, SIPET, SSB, शुगर मिल जैसे संस्थान हैं। Floating population अधिक है लेकिन सीवर नेटवर्क नहीं है। जनहित में योजना शुरू कराने की मांग की। *4. एमडीडीए द्वारा अवैध वसूली पर रोक* एमडीडीए कर्मचारी नक्शे के नाम पर गरीबों को डरा-धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं। गौशाला पर भी वसूली हो रही है। जनता को प्राधिकरण से मुक्त कराने की मांग। अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। जल्द ही डोईवाला की जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। Post navigation दान और अर्धकुंभ पर कांग्रेस का हमला कांग्रेस ने किया मैंगो पार्टी का आयोजन