बारिश में तीन जगह गिरे पेड़, फायर टीम ने संभाला मोर्चा।

हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई कर रास्तों को दोबारा सुचारु कराया।

*घटना विवरण* :- पहली घटना सुबह करीब 7:05 बजे आर्य नगर चौक के पास हाईवे पर हुई, जहां भारी बारिश के कारण एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। फायर टीम ने चेनसॉ की मदद से पेड़ को काटकर मार्ग को साफ कराया। दूसरी घटना दोपहर 12:31 बजे बहादराबाद स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के बाहर हुई। यहां भी एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हटाया और यातायात को सामान्य कराया। तीसरी घटना शाम 4:58 बजे प्रोजेक्ट कॉलोनी, तुलसी चौक, मायापुर रोड पर हुई, जहां मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। फायर कर्मियों ने पेड़ हटाने के साथ-साथ उसके नीचे फंसी स्कूटी नंबर UK-08 AE-1915 को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उसके मालिक को सौंप दिया। फायर विभाग के अनुसार तीनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद फायर स्टेशन मायापुर की टीमें सकुशल वापस लौट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed