ऋषिकुल विद्यपीठ निवासियों की शंकाओं को लेकर डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मिले कांग्रेस नेता हरिद्वार, 6 जुलाई। मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित किए जाने की घोषणा के बाद ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम के निवासियों की शंकाओं को लेकर सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी से मुलाकात की। जिलाधिकारी को लोगों की शंकाओं से अवगत कराते हुए सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि संस्थान के निर्माण का कोई विरोध नहीं है। लेकिन कोई भी निर्णय वहां रह रहे परिवारों को विश्वास में लेकर ही किया जाए। सोम त्यागी और मनोज सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को बताया है कि अभी ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम में शोध संस्थान जैसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि ऐसी कोई योजना आती है तो उससे पहले ऋषिकुल विद्यापीठ में निवास कर रहे व्यक्तियों और व्यापारियों से वार्ता की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जवाहर चावला, मनोज जाटव, ऋषिकुल ंक्षेत्र से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रहे समर्थ अग्रवाल, मुकुल, श्याम पेंटर, नवीन, विमल कुमार, कमल सैनी, कमल शर्मा, हिमेश अरोड़ा आदि शामिल रहे। Post navigation श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव संम्पन्न , ज्ञान प्रकाश पाण्डेय चौथी बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष विनीत धीमान महामंत्री वही कोषाध्ययक्ष बने देवम मेहता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराए जाने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग