रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला।* खनिज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डोईवाला तहसील में तैनात सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में अवैध खनन के खिलाफ कई प्रभावी कार्रवाई की गईं और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद को तहसील डोईवाला से हटाकर तहसील विकासनगर, कालसी, चकराता और त्यूनी क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। डोईवाला में पंकज चंद ने अपने कार्यकाल के दौरान डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई और राजस्व वसूली में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उनकी जगह अब शिवा नेगी सहायक खनिज पर्यवेक्षक के पद पर तहसील डोईवाला और ऋषिकेश का समस्त क्षेत्र संभालेंगे। आदेश में सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती क्षेत्र में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और हर माह किए गए कार्यों का विवरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं। Post navigation जन अधिकारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने की स्पा सेंटर में क्रास मसाज पर रोक लगाने की मांग हरिद्वार में गूंजा हिंदू चेतना का बिगुल, डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत