हलवाहैड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष झुके खंभे और लटकते तार बन सकते हैं। हादसे का कारण

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलवाहैड़ी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में जगह-जगह बिजली के खंभे झुके हुए हैं। जबकि कई स्थानों पर तार लटकते और नंगे दिखाई दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के खुर्शीद मीडिया प्रभारी ने बताया की कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के खुर्शीद मीडिया प्रभारी ने यह भी कहा कि गांव में कुछ बिजली के खंभे गिरने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के अभाव में इन खंभों को अस्थायी रूप से रस्सियों के सहारे बांधकर खड़ा रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के खुर्शीद मीडिया प्रभारी का कहना है। कि तेज हवा या बारिश के दौरान ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। गांव निवासी यूनुस ने बताया कि गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि कई खंभे टेढ़े हो चुके हैं। और तार नीचे लटक रहे हैं। कुछ स्थानों पर बिजली के तारों की कोटिंग भी उखड़ चुकी है। जिससे करंट फैलने का खतरा बना हुआ है।

यूनुस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। और उन्होंने यह भी कहा की गांव में लगे कई खंभों की हालत बेहद खराब है। कुछ खंभे झुककर रास्तों की ओर आ गए हैं। जिससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक नया खंभा लगाया गया था लेकिन उस पर भी तारों को सही तरीके से नहीं बांधा गया। भारतीय किसान यूनियन के खुर्शीद मीडिया प्रभारी का कहना है। कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। गांव में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पशु खुले में घूमते रहते हैं। ऐसे में नंगे तार और झुके खंभे जानलेवा साबित हो सकते हैं। खुर्शीद मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग केवल कागजों में काम दिखा रहा है। जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। खुर्शीद मीडिया प्रभारी का कहना है। कि विभाग की लापरवाही के कारण गांव की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है। कि गांव में लगे सभी जर्जर खंभों का सर्वे कराया जाए और उन्हें तुरंत बदला जाए। साथ ही लटकते एवं नंगे तारों को भी जल्द दुरुस्त किया जाए। ग्राम शौकत प्रधान ने चेतावनी दी है। कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है। कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्राम शौकत प्रधान ने जिला प्रशासन और ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है। कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाना चाहिए। क्षेत्र के लोगों का मानना है। कि बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना विभाग की जिम्मेदारी है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल हलवाहैड़ी गांव के ग्रामीण भय और चिंता के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। तथा विभाग से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed