आज हरिद्वार में यूथ कांग्रेस के साथियों द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद की गई। देश का युवा आज सड़कों पर है, क्योंकि भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। करोड़ों छात्र-छात्राएँ दिन-रात मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता अपनी जमा पूंजी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार के संरक्षण में पेपर माफिया खुलेआम युवाओं के सपनों का सौदा कर रहे हैं। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़ा हमला है। यह उन लाखों मेहनती छात्रों के साथ विश्वासघात है जिन्होंने ईमानदारी से मेहनत की। आज हालत यह है कि देश में परीक्षा से पहले पेपर बिक जाते हैं और सरकार केवल बयानबाज़ी करती रहती है। भाजपा सरकार जवाब दे कि आखिर हर परीक्षा में घोटाले क्यों हो रहे हैं? कभी नीट, कभी भर्ती परीक्षा, कभी अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ — आखिर युवाओं के भविष्य से यह खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा? रोजगार देने में विफल सरकार अब परीक्षाओं की निष्पक्षता भी नहीं बचा पा रही है। कांग्रेस ने साफ़ शब्दों में कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक युवाओं की आवाज़ इसी तरह बुलंद होती रहेगी। देश का युवा अब चुप बैठने वाला नहीं है। आज का यह विरोध प्रदर्शन केवल एक पुतला दहन नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से, पीड़ा और टूटते विश्वास की आवाज़ है। हम युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। Post navigation माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की लखनऊ में हुई दिव्य भेंटवार्ता हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जननेता श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।