Oplus_16908288

हरिद्वार में 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई — बम धमकी देने वाला गिरफ्त

 

देवभूमि हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने मात्र 12 घंटे में शहर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देर रात सिटी कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल करके बम से उड़ने की धमकी दी थी जिसके बाद हरिद्वार पुलिस सक्रिय हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

आपको बता दें बीती देर रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर अज्ञात कॉल आई जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके चलते हरिद्वार की नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। कॉल के नंबर को ट्रेस कर संदिग्ध तक पहुँचा गया। पुलिस ने रोडीबेलवाला इलाके से आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अत्यधिक शराब के नशे में था। जांच में आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल के थाना यमकेश्वर निवासी सोहन सिंह रावत के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई चल रही है और जांच भी जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed