दिनांक 15 मई 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल JASSI SPORTS ACADEMY, भोगपुर हरिद्वार पहुंचा। जहां हाल ही में हुई घटना के संदर्भ में अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों एवं बच्चियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गया।

 

प्रतिनिधिमंडल द्वारा बच्चों के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया गया, उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान सभी बच्चों को यह आश्वासन दिया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है और वे निर्भय होकर अपनी तैयारी जारी रखें। राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

 

इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि अकादमी में शीघ्र ही हनुमान चालीसा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा तथा प्रत्येक सप्ताह यहां हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नियमित रूप से सहभागिता करेंगे।

 

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी से भेंट कर उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा यह अपेक्षा जताई कि भविष्य में किसी भी प्रकार से हिंदू बच्चों एवं बहनों के साथ कोई भी अत्याचार न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विशेष सतर्कता बरते। इस अवसर पर चौकी प्रभारी को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया गया।

 

इस कार्यक्रम में महंत श्री संदीप दास वेदालंकार जी महाराज, कुंवरपाल राणा जी, योगेश सिंग्वाल जी, यादव जी (पूर्व भारतीय सैनिक), रजत त्यागी जी, अमन आर्य जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए ठाकुर विशाल सिंह राणा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

महंत श्री संदीप दास वेदालंकार जी महाराज ने कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना आवश्यक है तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

 

योगेश सिंग्वाल जी ने कहा कि यह अकादमी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है।

 

कुंवरपाल राणा जी ने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed