सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद

रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

 

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने की त्वरित कार्रवाई, अवैध खननकर्ता ने जमा की जुर्माना राशि

 

*देहरादून।* सहस्त्रधारा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलते ही जिला खनन विभाग हरकत में आ गया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान सहस्त्रधारा में *अवैध समतलीकरण* का कार्य पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अवैध खननकर्ता पर *3 लाख रुपये का अर्थदंड* अधिरोपित किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जुर्माने की पूरी राशि अवैध खननकर्ता द्वारा तत्काल जमा करा दी गई है।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने बताया कि अवैध खनन और समतलीकरण से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। विभाग को मिली शिकायतों पर बिना देरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

खनन विभाग ने जनता से अपील की है कि अवैध खनन या समतलीकरण की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed