*रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट देहरादून के वसंत विहार और डोईवाला के सिंधवाल गांव में छापेमारी में 7.2 लाख वसूला जुर्माना *डोईवाला* विभिन्न माध्यमों से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों पर जिला खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने तहसील सदर के वसंत विहार क्षेत्र और तहसील डोईवाला के सिंधवाल गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर अवैध खनन की संक्रिया पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए *7.2 लाख रुपये का अर्थदंड* लगाया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने बताया कि अवैध खनन से पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। शिकायत मिलने पर बिना देरी किए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमानुसार जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। खनन विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि पर्यावरण और सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। Post navigation बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से होगा सभी वर्गों का समुचित विकास: स्वामी यतीश्वरानंद आयोजनों के लिए सुविधापूर्ण स्थल की जरूरत होगी पूरी: स्वामी यतीश्वरानंद