धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान को और मजबूत करने के लिए प्रवर्तन विभाग ने एक नई पहल की है। जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज प्रवर्तन विभाग की ओर से अधिकारियों की गाड़ियों के लिए डस्टबिन वितरित किए गए। हरिद्वार में अगले महीने से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रवर्तन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी गाड़ियों में रखने के लिए डस्टबिन वितरित किए गए। संभागीय प्रवर्तन अधिकारी नेहा झा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। ऐसे में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वाहन में निकलने वाला कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में ही डालें। प्रवर्तन विभाग की इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि हरिद्वार और उत्तराखंड की स्वच्छ छवि बनी रहे और आने वाले श्रद्धालुओं को भी साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 के छठे दिन प्रातःकालीन योग साधना की दिव्य झलकियां*