ज्वालापुर में वायरल वीडियो से सनसनी, रिश्तों की मर्यादा हुई तार- तार

 

 

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक स्थिति दिखाई गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में मामी-भांजे के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों बता रहे है कि मामले में सास और जमाई से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया है। जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कि संबंधित लोग पहले भी चोरी-छिपे मिलते थे। जिसकी भनक कुछ स्थानीय लोगों को पहले से थी। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला खुले तौर पर सामने आ गया है। और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना के बाद सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने इसे पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है।

फिलहाल ज्वालापुर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और हर कोई इसकी सच्चाई जानने को उत्सुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed