सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, टांग काटनी पड़ी सहारनपुर/रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हिमांशु राणा पुत्र लोकेश कुमार, निवासी नौसर हैदी मुस्त, छुटमलूर (सहारनपुर), जो कि सीड्स फाइनेंस रुड़की में कार्यरत है, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपने कार्यालय के कार्य से मोटरसाइकिल (नंबर: UP 11 CX 8269) से जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह लंढौरा-नागल इमरती पुल से आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर: UK 08 P 0430) तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आई और उसकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए बाएं पैर को काटना पड़ा। फिलहाल उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Post navigation 17 अप्रैल को परेड ग्राउंड में सजेगा ‘इंतजार लखदातार का’ भव्य दरबार, कन्हैया मित्तल और साक्षी अग्रवाल देंगे लाइव प्रस्तुति* बी.एच.ई.एल. (BHEL) हरिद्वार के खेल मैदान पर पिछले ढाई महीने से चल रहे क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट