रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट देहरादून- राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 अप्रैल 2026 को ‘इंतजार लखदातार का’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। आयोजन तायल परिवार, बोरा परिवार व शर्मा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में ‘आलौकिक श्रृंगार’, ‘भव्य दरबार’ और ‘अमृतमय भंडारा’ मुख्य आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ और साक्षी अग्रवाल जयपुर अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे। कन्हैया मित्तल के भजनों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। Post navigation ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) एवं इस्लामिया क़ादरी ट्रस्ट (रजि०) के तत्वावधान में ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान में मंडी के कुआं, सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, टांग काटनी पड़ी