हरिद्वार में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रही हैं। प्रदर्शन कर रही बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष कविता चौहान ने बताया कि उनकी 11 सूत्रीय मांगें हैं, जिनमें सबसे प्रमुख मानदेय बढ़ाने की मांग है। उनका कहना है कि वर्तमान मानदेय बेहद कम है और काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्होंने ₹300 की कटौती का भी विरोध किया और साफ कहा कि इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार धरना देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई लिखित आश्वासन दिया गया। उन्होंने देहरादून में हुए पिछले प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रशासन के रवैये पर भी नाराजगी जताई। Post navigation _ब्रदर्स डगआउट ने जीता द सिंडिकेट टी 20 कप_ जनसुनवाई में 76 समस्याएं दर्ज, मौके पर 34 समस्याओं का निस्तारण