रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

*डोईवाला।* तेलीवाला में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रहे एक वाहन को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा है।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान वाहन अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन पर *24,400 रुपये का अर्थदंड* अधिरोपित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed