रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

 

*डोईवाला।* हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोईवाला के प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नव युवक दशहरा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 20 अक्टूबर 2026 की रात्रि 8 बजे रावण दहन किया जाएगा

कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

*आयोजक सक्षम जिंदल ने बताया* कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, _”हर साल की तरह इस साल भी हम सभी नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का आयोजन कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि डोईवाला के लोगों को अपने ही क्षेत्र में दशहरे का भव्य उत्सव देखने को मिले। मेरा सभी नगरवासियों से आग्रह है कि 20 अक्टूबर को रात 8 बजे दून घाटी ग्राउंड में सपरिवार पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।”_

इस कार्यक्रम का आयोजन सभी नगरवासियों के सहयोग और शुभम, आर्यन कौशल, सक्षम जिंदल, शिखर कौशल के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed