रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट _बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर फोकस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बैठकें_ _डोईवाला_ डोईवाला विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता *अश्वनी बहुगुणा* पिछले कई समय से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अश्वनी बहुगुणा प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने अश्वनी बहुगुणा के सामने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बहुगुणा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इन मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान करेगी। इस अवसर पर *अश्वनी बहुगुणा* ने कहा कि _”डोईवाला विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनता की आवाज बनना होगा। जनता के सहयोग से डोईवाला को विकास के नए आयाम देंगे।”_ कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अश्वनी बहुगुणा के इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे डोईवाला विधानसभा से कांग्रेस की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। Post navigation *डोईवाला में बढ़ी चुनावी हलचल, अश्वनी बहुगुणा गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क* SIR को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्तफा अंसारी भाग संख्या 110 अब हुआ 119 ग्रामीणों से जरूरी दस्तावेज दुरुस्त कराने की अपील